Ticker

6/recent/ticker-posts

गड़सा में सजेगा "सरकार गाँव के द्वार"



 *सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता* 

कुल्लू, 29 जनवरी जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़सा में (शुक्रवार), 30 जनवरी को "सरकार गाँव के द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
   प्रदेश सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल का उद्देश्य सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को आम जन तक पहुँचाना तथा लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम बंजार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़सा में में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। "सरकार गाँव के द्वार" कार्यक्रम की अध्यक्षता कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे। "सरकार गाँव के द्वार" में ग्राम पंचायत गड़सा, भलान-1, हुरला, ज्येष्ठा, पारली एवं दियार के लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।
     उपायुक्त, तोरुल रवीश ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर सभी जिला स्तर के अधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं। कार्यक्रम से पूर्व इन पंचायतों से संबंधित विभिन्न विभागीय समस्याओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान किया जा सके।
     कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनियाँ भी लगाई जाएँगी, जिनके माध्यम से जनता को सरकार की नीतियों की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर भी लगाए जाएँगे, जहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य जाँच के साथ आवश्यक दवाएँ भी उपलब्ध करवाई जाएँगी।
     उपायुक्त ने बताया कि "सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाकर उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।"

This News is Sponsered By 


Post a Comment

0 Comments