Ticker

6/recent/ticker-posts

आईटीआई धर्मशाला में कैंपस साक्षात्कार 02 फरवरी को



धर्मशाला, 29 जनवरी: प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, धर्मशाला ने आज यहां बताया कि उनके संस्थान में 02 फरवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 10 बजे से कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंपस साक्षात्कार में बाॅन न्यूट्रिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड, सोनीपत एवं कॉन्टिनेंटल कंपनी, गुरुग्राम द्वारा चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसमें आईटीआई (एनसीवीटी) से प्रशिक्षण प्राप्त युवक एवं युवतियाँ भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस दिन फूड प्रोडक्शन (जनरल) के सभी ट्रेड के 100 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि 18 से 28 वर्ष के युवा इसके लिए पात्र हैं। इन्हें सोनीपत एवं गुरुग्राम में नियुक्ति मिलेगी। चयनित उम्मीदवार को 18 से 21 हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा तथा ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बोनस एवं हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 2 फरवरी को संस्थान में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने साथ दसवीं प्रमाण पत्र, आईटीआई मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, तीन पासपोर्ट साइज फोटो एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी अवश्य लाएँ। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-223182 पर संपर्क किया जा सकता है। इस कैंपस साक्षात्कार में केवल हिमाचल प्रदेश के अभ्यर्थी ही भाग लेने के पात्र होंगे।

This news Sponsered by



Post a Comment

0 Comments