ऊना, 24 जनवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना, जतिन लाल ने आज(शनिवार) को अपने चैम्बर में 50 प्रशिक्षित आपदा मित्रों को आपातकालीन प्रतिक्रिया किट भेंट की। साथ ही, उन्होंने प्रशिक्षित आपदा मित्रों को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
बता दें, इन 50 प्रशिक्षित आपदा मित्रों को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में शामिल गया है ताकि उन्हें भविष्य में आपदा प्रबंधन से जुड़ी सेवाओं के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और अधिक से अधिक स्वयंसेवकों को जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा सके।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित आपदा मित्र/युवा आपदा मित्र स्वयंसेवक योजना के तहत पूरे देश के 350 चयनित जिलों में आपदा मित्र स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करना तथा स्वयंसेवी संगठनों एवं युवाओं को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दक्ष बनाना है।
0 Comments