Ticker

6/recent/ticker-posts

गलोड़ खास में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन

 


आज दिनांक 24-01-2026 को जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर श्री अनिल कुमार के सौजन्य से आंगनवाड़ी केंद्र

गलोड़ खास में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया I
जिसमें तीन से छ: साल की 35 बेटियों के साथ 5 किलो का केक काट कर बालिका दिवस मनाया गया I इस मौके
पर सभी बच्चों ने विभिन्न गतिविधियां की I इस दिन बेटी जन्मोत्सव के उप्लक्षय पर पौधरोपण भी किया गया I
तीन से छह साल की बेटियों को उपहार देकर जिला कार्यक्रम अधिकारी व प्रधान ग्राम पंचायत गलोड़ खास द्वारा
सम्मानित किया गया I दसवीं व बाहरवीं कक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली बेटियों को भी इस मौके पास
सम्मानित किया गया I इस मौके पर मिशन शक्ति की जिला मिशन समन्वयक कल्पना ठाकुर,निशा,वंदना, रंजना
ठाकुर, साहिल,प्रदीप व स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

Post a Comment

0 Comments