साई खरस़ी (दिनांक 20.01.2026):
एचपीशिवा (HPSHIVA) परियोजना के अंतर्गत किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से सहायक परियोजना निदेशक डॉ. रमल अंगारिया ने साई खरस़ी पंचायत का दौरा किया। यह बैठक पंचायत प्रधान श्रीमती जागृति शर्मा के विशेष आमंत्रण पर आयोजित की गई, जिसमें वे स्वयं भी उपस्थित रहीं। पंचायत प्रधान ने किसानों को एचपीशिवा परियोजना से जुड़ने तथा क्लस्टर आधारित पौधारोपण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
बैठक के दौरान डॉ. रमल अंगारिया ने किसानों को एचपीशिवा परियोजना के उद्देश्यों, लाभों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना बागवानी को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि करने में सहायक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर परियोजना के अंतर्गत नए पौधारोपण क्लस्टर के विकास हेतु कुल 16 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान की गई। किसानों ने परियोजना में भाग लेने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की और पौधारोपण कार्यों में उत्साहपूर्वक सहभागिता का आश्वासन दिया। प्रस्तावित क्लस्टर क्षेत्र में सिंचाई के लिए बारहमासी जल स्रोत उपलब्ध हैं। साथ ही, भाग लेने वाले अधिकांश किसानों के पास स्वयं के 2 से 3 जल भंडारण टैंक उपलब्ध हैं, जिससे पौधारोपण एवं उसके दीर्घकालीन रख-रखाव के लिए पर्याप्त जल सुविधा सुनिश्चित है।

0 Comments