Ticker

6/recent/ticker-posts

झंडूता में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत उप-मंडल स्तरीय बैठक आयोजित



वरिष्ठ नागरिक अपनी पेंशन से संबंधित केवाईसी प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से पूर्व करें पूर्ण

बिलासपुर, 20 जनवरी: तहसील कल्याण अधिकारी, झंडूता के माध्यम से आज पंचायत समिति भवन, झंडूता में “प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत एक उप-मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम झंडूता, आर्शिया शर्मा ने की। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें स्वास्थ्य जांच एवं देखभाल, आजीविका सशक्तिकरण, डिजिटल सशक्तिकरण, पीढ़ीगत संवाद तथा जन-जागरूकता जैसे प्रमुख एजेंडा शामिल रहे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 29 जनवरी को ठाकुरद्वारा नरसिंह मंदिर, ज्जर कल्याड़ा, ग्राम पंचायत बैरी मियां में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम झंडूता ने सभी सम्बन्धित विभागों के साथ-साथ गैर-सरकारी संगठनों से भी वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं उनके कल्याण के लिए संचालित विशेष कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।
बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी, झंडूता द्वारा जानकारी दी गई कि कल्याण विभाग के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे सभी वरिष्ठ नागरिक अपनी पेंशन से संबंधित केवाईसी प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से पूर्व आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से अनिवार्य रूप से पूर्ण करवा लें। निर्धारित तिथि तक केवाईसी पूर्ण न होने की स्थिति में पेंशन रोकी जा सकती है।
बैठक में खण्ड विकास अधिकारी संजीव पुरी, तहसील कल्याण अधिकारी कमल कान्त शर्मा, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी बिलासपुर अमित कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई सचिन शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार शर्मा, अधीक्षक गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज झंडूता अंजू शर्मा, इंस्पेक्टर कोऑपरेटिव सोसाइटी झंडूता राकेश कुमार, एस.एच.ओ. झंडूता राजेंद्र कुमार, मिशन लाइवलीहुड एरिया कोऑर्डिनेटर शकुंतला देवी, हेल्थ एजुकेटर दीप कुमार, जनरल सेक्रेटरी राज्य पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हुकम सिंह ठाकुर, प्रेसिडेंट साईं फाउंडेशन पी.एल. जनेऊ तथा प्रकाश चंद सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 
 

Post a Comment

0 Comments