जिले में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं सहित बिजली आपूर्ति की बहाली का कार्य प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भी युद्धस्तर पर जारी। 2062 ट्रांसफार्मर में से 1925 बहाल
उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने जानकारी देते हुए कहा कि हाल ही में भारी वर्षा के कारण जिले में जहां सड़कों, पेयजल योजनाओं, विद्युत आपूर्ति को जहां बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, वहीं प्रशासन तथा संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी इन आवश्यक सेवाओं को बहाल करने में रात- दिन के के परिश्रम से इन्हें बहाल करने में जुटे हैं।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में सभी विद्युत आपूर्ति की मुख्य लाइनों को बहाल कर दिया गया है। विद्युत विभाग के रात- दिन के परिश्रम के पश्चात जिला के मणिकरण, मनाली, जरी, कल वरशेनी, लगघाटी, पाहनाला की सभी विद्युत लाइनों को दुरुस्त करके विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने कहा कि बंजार उपमंडल के अंतर्गत बंजार, बठाहड, बाहु, मोहनी, जीभी,सैंज, शेंशर तथा शांघड आदि स्थानों पर भी अब बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित कर दी गई है। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आपदा से जिला भर के 2062 विद्युत ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए थे। जिनमें से 1925 ट्रांसफार्मर को कड़ी मशक्कत और रात दिन के श्रम के बाद बहस कर दिया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि अभी तक 104 ट्रांसफार्मर जो कि अति दूर दराज तथा मुश्किल क्षेत्र से संबंधित हैं उनमें दिन-रात बहाली का कार्य चल रहा है उन्हें शीघ्र बहाल कर दिया जाएगा।
जिला की मुख्य सड़कों सहित रज्जू मार्गों को खोलने का कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है।
उन्होंने कहा कि एनएच- 305 को भी हल्के वाहनों के लिए बहाल किया गया है। लारजी - न्यूली सड़क को हल्के वाहनों के लिए सैंज से आगे न्यूली तक हल्के वाहनों तक खोल दिया गया है तथा अन्य सड़कों को खोलने का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।
0 Comments