Ticker

6/recent/ticker-posts

आरसेटी ने कैहरवीं में मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस



हमीरपुर 15 अगस्त। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा ग्राम पंचायत कैहरवीं में स्थानीय महिलाओं के लिए आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
 इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने शिविर की प्रतिभागियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किए। कार्यक्रम में गांव की वयोवृद्ध महिला सावित्री देवी और अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments