*मंडी, 18 अप्रैल।* पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मुकेश महाजन ने आज यहां बताया कि विभाग में पशु मित्र (मल्टी टास्क वर्कर) की भर्ती के तहत उपमंडल सदर मंडी एवं करसोग के उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षण की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। सदर मंडी (ग्रामीण) उपमंडल में 07 तथा करसोग उपमंडल में 04 पशु मित्रों का चयन किया जाना है।
उन्होंने बताया कि सदर मंडी के तहत 24 अप्रैल, 2026 को सुबह 8.30 बजे से पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 25 अप्रैल, 2026 को सुबह 7.45 बजे से महिला उम्मीदवारों के लिए पड्डल मैदान मंडी में यह परीक्षण आयोजित किया जाएगा। करसोग उपमंडल में 29 अप्रैल, 2026 को सुबह 9.00 बजे से पुरुष/ महिला उम्मीदवारों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के मैदान में यह परीक्षण आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पशु मित्र की भर्ती के लिए संशोधित नीति के अनुसार, जिसमें पुरुष उम्मीदवार के लिए 30 मिनट में 5000 मीटर और महिला उम्मीदवार के लिए 10 मिनट में 1500 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों में से हर संस्थान के लिए मेरिट आधार पर 5 उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार किया जाएगा। छंटनी किए गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के समय मूल दस्तावेजों के साथ पुष्टि के लिए बुलाया जाएगा। इसकी तिथियां अलग से सूचित की जाएंगी।

0 Comments