Ticker

6/recent/ticker-posts

हिमाचल में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत 2.28 लाख से अधिक प्रतिभागियों को मिला प्रशिक्षण

 

धर्मशाला, अगस्त 13, 2025

केंद्र सरकार के पंचायती राज राज्य मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल ने आज संसद में काँगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत अब तक हुई उपलब्धियों की जानकारी दी।

प्रो. बघेल ने बताया कि अब तक प्रदेश में 2,28,422 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने आंकड़ों के साथ विस्तार से बताया कि यह प्रशिक्षण विभिन्न पंचायती राज व जिला पंचायत संसाधन केन्द्रों के माध्यम से दिया गया, जिनमें मुख्य संस्थान और प्रतिभागी संख्या निम्न प्रकार है:

  • पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा: 9,063

  • राज्य ग्रामीण विकास संस्थान: 829

  • पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान काँगड़ा: 8,044

  • पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान थुनाग मंडी: 7,095

  • जिला पंचायत संसाधन केन्द्र चम्बा: 21,898

  • कुल्लू: 11,260

  • बिलासपुर: 12,832

  • हमीरपुर: 18,509

  • कांगड़ा: 43,834

  • किन्नौर: 4,374

  • लाहौल स्पीति: 2,065

  • मंडी: 28,881

  • शिमला: 15,761

  • सोलन: 10,184

  • ऊना: 16,522

  • सिरमौर: 17,271

मंत्री ने आगे बताया कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की नयी योजना के तहत वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक कुल 5,911 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे, जिसमें केंद्र सरकार 3,700 करोड़ और राज्य सरकारें 2,211 करोड़ रुपये खर्च करेंगी। फंडिंग का अनुपात सामान्य राज्यों के लिए 60:40 रहेगा, जबकि उत्तर-पूर्वी राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए यह अनुपात 90:10 होगा। केंद्र शासित राज्यों को 100% अनुदान दिया जाएगा।

सरकार की यह पहल स्थानीय स्वशासन के सशक्तिकरण और पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।


Post a Comment

0 Comments