Ticker

6/recent/ticker-posts

सुंदरनगर विधायक श्री राकेश जामवाल जी के पिताजी के निधन पर शोक


हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक श्री केवल सिंह पठानिया ने सुंदरनगर से विधायक श्री राकेश जामवाल जी के पूज्य पिताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में श्री पठानिया ने कहा कि यह दुखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

श्री पठानिया ने कहा कि इस कठिन समय में वह एवं उनका समस्त सहयोग सदैव श्री राकेश जामवाल जी के साथ खड़ा है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Post a Comment

0 Comments