Ticker

6/recent/ticker-posts

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 6 जुलाई से चंबा ज़िले के प्रवास पर रहेंगे



चंबा, जुलाई 4

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य  सचेतक  केवल सिंह पठानिया 6 जुलाई से चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे।
उप मुख्य  सचेतक के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता  ने बताया कि वह  6 जुलाई को सुबह   रैत  (कांगड़ा)  से प्रस्थान कर  सुबह 10.30 बजे कूंर  पहुंचेंगे। केवल सिंह पठानिया यहां लोगों की जन समस्याओं को सुनने के पश्चात एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम  गृह  छतराड़ी  में रहेगा।
केवल सिंह पठानिया 7 जुलाई को सुबह 10 बजे छतराड़ी से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12 बजे   परिधि  गृह चंबा पहुंचेंगे। वह यहां से दोपहर बाद  खज्जियार को प्रस्थान करेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव विश्राम गृह खज्जियार में रहेगा।
उप मुख्य  सचेतक 8 जुलाई को सुबह खज्जियार  से रैत-ज़िला कांगड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments