Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्टार नाइट सिहुंता के रहे मुख्य अतिथि




चंबा,(सिहुंता) जून 22

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शनिवार को उपमंडल चुवाड़ी के सिहुंता कस्बे में छिंज मेला समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या–स्टार नाइट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  उपस्थित रहे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर कहा कि देवभूमि एवं वीर भूमि हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, परंपराएं और रीति-रिवाज लोगों के सामाजिक जीवन के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत  सामाजिक एकता और भाईचारे  का भी प्रतीक है।  यहां की लोक धुनें और पारंपरिक लोक नृत्य शैलियां पीढ़ियों से जनमानस को जोड़ते आए हैं।
उन्होंने  मेला आयोजन समिति के कार्यों की भी सराहना की।
इस दौरान कलाकारों ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से  लोगों का खूब मनोरंजन किया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य  वन  निगम  चेला कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक  योगराज,  वन मंडल अधिकारी रजनीश  महाजन,  अभियंता  जल शक्ति राकेश ठाकुर सहित  स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments