Ticker

6/recent/ticker-posts

आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित



उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

उपायुक्त ने अधिकारियों को विश्लेषण के पश्चात डाटा अपलोड करने के  दिए निर्देश

चंबा, जून 21

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में  आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के अन्तर्गत ज़िले  में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास , आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास  से संबंधित  मानक बिंदुओं में  प्रगति  की समीक्षा को लेकर आज  उपायुक्त कार्यालय के सभागार में  एक बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने बैठक  में   कार्यक्रम के तहत विभिन्न  विभागों से संबंधित इन्डीकेटर्स  की विस्तृत समीक्षा करते हुए  संबंधित कार्यालय अध्यक्षों को पूर्ण विश्लेषण के पश्चात डाटा ऑनलाइन अपलोड  करने  करने को कहा।
मुकेश रेपसवाल ने कृषि विभाग के अधिकारियों को  रबी की फसल के तहत  जौ की खेती  के अंतर्गत राष्ट्रीय और प्रदेश के डाटा को  उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए ।
उन्होंने  प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत मनरेगा  कामगारों,  आशा  एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जोड़ने सहित योजना के प्रभावी प्रचार- प्रसार को लेकर  संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए ।
उपायुक्त ने ज़िला पंचायत अधिकारी को
मोबाइल सिग्नल उपलब्ध नहीं होने वाली ग्राम पंचायतों की  अपडेटेड सूची  उपलब्ध करवाने को कहा ।
बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा   अर्जित प्रगति के बारे में बिन्दुवार अवगत कराया।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह, उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता कमलेश कुमारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, ओएसडी शिक्षा उमाकांत आनंद सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments