Ticker

6/recent/ticker-posts

क्षय रोगियों को निशुल्क मिलेगा पौष्टिक आहार


केंद्रीय भंडारण निगम ने नि-क्षय मित्र  बनकर  क्षय रोगियों को  लिया गोद

टीबी  रोग मुक्त चंबा के लक्ष्य को  हासिल करने में  मिलेगी गति

हिमाचल प्रदेश में सभी क्षय रोगियों को  पोषण सहायता उपलब्ध  करवाने वाला पहला  ज़िला बना चंबा


चंबा, जून 22

चंबा ज़िला प्रशासन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय  के अधिकारियों एवं कर्मचारियों  द्वारा किए गए सार्थक प्रयासों से अब ज़िला में  क्षय रोगियों को अगले एक वर्ष तक निशुल्क पौष्टिक आहार मिलेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर क्षय रोगियों में कुपोषण को समाप्त करने के उद्देश्य से केंद्रीय भंडारण निगम द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत नि-क्षय मित्र के रूप में क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए भेजे गए परियोजना प्रस्ताव को स्वीकृति प्राप्त हुई  है।
डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि चंबा प्रदेश का पहला ऐसा ज़िला बन गया है, जहां सभी क्षय रोगियों को  संपूर्ण पोषण सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि टीबी संक्रमण का उपचार लगभग छह माह तक चलता है। इस दौरान रोगी को पोषणयुक्त आहार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होता है, ताकि प्रतिरोधक क्षमता को  बढ़ाकर  संक्रमण से प्रभावी रूप से लड़ा जा सके।
डॉ. विपिन ठाकुर ने आगे बताया कि  टीबी  रोग मुक्त चंबा के लक्ष्य को हासिल करने में अब सुविधा मिलेगी। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षय रोगियों को पोषण सहायता और नि-क्षय मित्र बनाने के लिए सक्रिय जन भागीदारी को बढ़ाने के प्रयास किया जा रहे थे।

Post a Comment

0 Comments