Ticker

6/recent/ticker-posts

कुल्लू में दिव्यांगता पुनर्वास एवं आंकलन शिविर आयोजित — 19 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित, सहायक उपकरणों हेतु केस किए तैयार

 


कुल्लू 21 जून 2025

 
अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसायटी एवं उपायुक्त तोरूल रवीश ने जानकारी दी कि जिला रैड क्रॉस सोसायटी कुल्लू द्वारा संचालित आदर्श जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से विकास खण्ड भुन्तर की ग्राम पंचायत हुरला तथा रोट में दिव्यांगता पुनर्वास, आंकलन शिविर का आयोजन किया गया। 
इस शिविर में 19 दिव्यांगजनों तथा 5 सामान्य नागरिकों का पंजीकरण हुआ । इस शिविर में 12 ऐसे दिव्यांगजन पाए गए जिनकी दिव्यांगता का आकलन मेडिकल बोर्ड द्वारा हो चुका है तथा उनकी दिव्यांगता को दृष्टिगत उनकी पुनर्वास आवश्यकताओं का आकलन करते हुए 5 व्यक्तियों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए चिह्नित किया गया तथा उन्हें सहायक उपकरण जैसे व्हील चेयर अग्ज़िला क्रच तथा छड़ियां आदि उपलब्ध करवाने के लिए मौके पर केस तैयार किए गए।

शिविर में 2 व्यक्तियों की ऑडियोमेट्री करके उनकी सुनने की क्षमता का आकलन किया गया। उपरोक्त शिविर में 7 नए दिव्यांगजनों की पहचान की गई तथा उन्हें मेडिकल बोर्ड से दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करवाने की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें माह के पहले तथा आखिरी शनिवार को मेडिकल बोर्ड के सम्मुख प्रस्तुत होने का सुझाव दिया गया ।

उपरोक्त शिविर में उपस्थित लोगों को विकलांगता की शीघ्र पहचान करने, विकलांगता की रोकथाम बारे तथा सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इन शिविर में स्थानीय निवासी, संबंधित पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सदस्यों आंगनबाड़ी वर्करों ने भी भाग लिया ।

Post a Comment

0 Comments