रिकांगपिओ          26 मई, 2025


सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर जितेन्द्र सैनी  ने आज यह जानकारी दी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पूरे देश में 'साथी' नामक अभियान आरम्भ किया गया है जिसके तहत जिला किन्नौर में 26 मई से 26 जून, 2025 तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बेसहारा बच्चों की पहचान करना, उन्हें सहायता प्रदान करना, आधार नामांकन, कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है ताकि कोई भी बच्चा कानूनी पहचान और अधिकारों से वंचित न रह सके।