Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री की भटियात विधानसभा क्षेत्र को 419.90 करोड़ रुपये की 36 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

 


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिला के एक दिवसीय दौरे के दौरान चुवाड़ी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के लिए 419.90 करोड़ रुपये की लागत की 36 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।
जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग से संबंधित इन परियोजनाओं का उद्देश्य पेयजल आपूर्ति, सीवरेज आधारभूत संरचना, बाढ़ सुरक्षा कार्यों तथा सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।
मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में आठ विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें 5.42 करोड़ रुपये की लागत से एफआईएस खगल-सिहुंता का पुनर्निर्माण और ग्राम पंचायत जतरून में 1.03 करोड़ रुपये की लागत से पुर्ननिर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना सरना का लोकार्पण किया।
उन्होंने 60.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल  आपूर्ति योजना का भी लोकार्पण किया। इस पेयजल योजना से भटियात तहसील की विभिन्न ग्राम पंचायतें बगढार नगाली, डलोग, मोरनू, सुदली, चुुहन, नैनीखड्ड, बैली, बलेरा, जिऊंता, तुन्नुहट्टी, मेल, समलेऊ, टप्पर, पढ़ोरतु, मनोला, रुलियाणी, ओसल, बाथरी और शेरपुर आदि के विभिन्न गांव लाभान्वित होंगी।
इसके अतिरिक्त, चुवाड़ी कस्बे के लिए 19.19 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना, जतरून, त्रिमत और सलोह गांवों के लिए 4.19 करोड़ रुपये के बाढ़ सुरक्षा कार्य, मोतला गांव के लिए 1.74 करोड़ रुपये के बाढ़ सुरक्षा कार्य, समोट एवं आसपास के गांवों के लिए 11.61 करोड़ रुपये की लागत से ग्रेविटी पेयजल आपूर्ति योजना तथा सरनू, सलोह, चुलाड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए 1.71 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई जलापूर्ति योजना का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग की दो अन्य योजनाओं का भी लोकार्पण किया। इनमें नाबार्ड के तहत 37.52 करोड़ रुपये की लागत से ककीरा कस्बा, गाहर, परछोड़ एवं आसपास के गांवों के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना तथा एडीबी के तहत 8.81 करोड़ रुपये की लागत से डंगोरी पेयजल योजना का संवर्धन एवं पुनर्निर्माण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की सात परियोजनाओं की आधारशिलाएं भी रखीं। इनमें 31.46 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सिहुंता एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए सीवरेज प्रणाली और चुवाड़ी सीवरेज योजना के तहत 3 करोड़ रुपये की लागत के इंटरसेप्शन एवं डायवर्जन कार्य की आधारशिला रखीं।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 34.07 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधार, संवर्धन एवं विस्तार, 6.08 करोड़ रुपये की लागत से एफआईएस कल्याणा से छतराड़, खड़गत-एक एवं हटली का पुनर्निर्माण तथा   7.89 करोड़ रुपये की लागत से एफआईएस धुलारा, सिहुंता-मोटला एवं बेठा के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखीं। इसके अतिरिक्त, ककीरा एवं चुवाड़ी नगर के लिए 2.14 करोड़ रुपये की अग्निशमन प्रणाली तथा सिहुंता एवं समोट कस्बों के लिए 1.63 करोड़ रुपये की अग्निशमन प्रणाली की आधारशिलाएं भी रखीं।
मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की पांच सड़क एवं पुल परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें 20.34 करोड़ रुपये की लागत से चुवाड़ी-जोत सड़क का उन्नयन, 4.25 करोड़ रुपये की लागत से समोट-मन्हुटा सड़क का उन्नयन, 6.18 करोड़ रुपये की लागत से टुंडी-धरून सड़क का उन्नयन, 6.25 करोड़ रुपये की लागत से बलाणा से गोला संपर्क मार्ग का निर्माण तथा 3.19 करोड़ रुपये की लागत से सिहुंता-जोलना खास सड़क पर नरेलू नाले पर 25 मीटर स्पैन पुल का निर्माण शामिल है।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की 14 परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। इनमें 10.29 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली मोटला से सुखियार सड़क, 10.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली घटासनी पुल से भलोग सड़क, 7.16 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली बलाणा से बल्ली सड़क, 21.15 करोड़ रुपये से पातका से छतरेल सड़क, 8.19 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली ट्रांसफार्मर से कल्लर-जोलना सड़क तथा 5.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली बड्डरमान से बनोली सड़क के शिलान्यास शामिल हैं।
इसके अलावा, 20.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली कहरी से राखेड़ संपर्क सड़क, 8.46 करोड़ रुपये की लागत से मोरनू से जोलना सड़क, 5.42 करोड़ रुपये की लागत से मराड़ गांव के लिए संपर्क सड़क, 3.78 करोड़ रुपये की लागत से लोअर कामला गांव के लिए संपर्क सड़क, 4.38 करोड़ रुपये की लागत से तुल्लर से कुठेड़ संपर्क सड़क तथा 3.98 करोड़ रुपये की लागत से धरवाई गांव के लिए निर्मित होने वाली संपर्क सड़क की आधारशिला रखीं।
अन्य दो परियोजनाओं में चुवाड़ी में 9.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह तथा सिहुंता में 21.99 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले संयुक्त कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया।

Post a Comment

0 Comments