Ticker

6/recent/ticker-posts

उचित मूल्यों की दुकानों के लिए 19 दिसंबर तक करें आवेदन



मंडी, 26 नवंबर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जिला मण्डी के तीन स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें आवंटित की जानी हैं। इसके तहत गांव द्रुमण (वार्ड न0-02) ग्राम पंचायत लंगेहड़, विकास खण्ड धर्मपुर, गांव जोल मरही (वार्ड न0-07) ग्राम पंचायत कोट, विकास खण्ड गोपालपुर तथा गांव सैहल धरवाहण (वार्ड न0-04) ग्राम पंचायत बैहल, विकास खण्ड बल्ह में उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमन्त्रित किए गए हैं।

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ब्रिजेंद्र सिंह पठानिया ने आज यहां बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 19 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन https://emerginghimachal.hp.gov.in/back office/site/login पर पोर्टल के अनुसार समस्त आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियों सहित अपलोड कर सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी के कार्यालय में संपर्क किया जा  सकता है।

Post a Comment

0 Comments