कोटली बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
मंडी, 12 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल साईगलू के सहायक अभियंता ई. विनित कुमार ने बताया कि 15 नवंबर 2026 को 22 केवी कोटली फीडर को आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते आंशिक रूप से बंद रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस कारण 15 नवंबर को विद्युत उपमंडल साईगलू के अंतर्गत कोटली बाजार, अरनयाना, धन्यारा, सलेतर, डणढाल, चलहर, फागला, समराहण, सक्सवाल, बलाहार, हारट, गुजरा, रोपड़ू तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में मरम्मत कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

0 Comments