*मंडी, 19 अक्टूबर 2026*
सोमवार को नगर निगम मंडी कार्यालय के सभागार में हिमाचल प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग द्वारा नगर निगम मंडी के लिए मनोनीत पार्षद सनी ईपन को एडीसी प्रियांशु खाती ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नगर निगम मंडी की मेयर सुमन ठाकुर, डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा, नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त अपराजिता चंदेल, पार्षद सरिता हांडा, नर्मदा देवी, कृष्णा ठाकुर, वीरेंद्र सिंह आर्य, प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपक शर्मा सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पार्षद को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
0 Comments