Ticker

6/recent/ticker-posts

टौणी देवी में 22 को प्रस्तावित आंगनवाड़ी कर्मचारियों के साक्षात्कार स्थगित



हमीरपुर 21 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना टौणी देवी के अंतर्गत कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए 22 अक्तूबर को प्रस्तावित साक्षात्कार फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं।
 टौणी देवी के बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष कौंडल ने बताया कि अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से इन्हें स्थगित करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार की नई तिथि शीघ्र ही निर्धारित कर दी जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments