हमीरपुर 09 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 11 अक्तूबर को 11केवी औद्योगिक क्षेत्र फीडर की आवश्यक मरम्मत एवं पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते गांव बरोहा, औद्योगिक क्षेत्र, बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू, बल्ही, भाटी, मोहीं, स्वाहल, कथाल, जमली, जमली धाम और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
0 Comments