आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 108 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 54 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 12 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 3 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 3 उम्मीदवारों निखिल खरियाल, बलवंत कुमार और हितेश कुमार का चयन किया गया है। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

0 Comments