हमीरपुर 28 सितंबर। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में जारी थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट में तीसरे दिन सोमवार को भी लगभग 550 युवाओं ने भाग लिया।
थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि भर्ती के चौथे दिन के लिए बुलाए गए युवाओं का भी मैदान में प्रवेश मंगलवार तड़के ही आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित युवाओं से सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित समय पर मैदान में पहुंचने की अपील की है।

0 Comments