Ticker

6/recent/ticker-posts

30 तक बंद रहेगी झरेड़ी-सनाही-तेलकड़, भरयाल, हरमसंदा, जोल सप्पड़ सड़क



हमीरपुर 10 सितंबर। नादौन उपमंडल में झरेड़ी-सनाही-तेलकड़, भरयाल, हरमसंदा, जोल सप्पड़ सड़क पर सीसी पेवमेंट लगाने के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 11 से 30 सितंबर तक बंद रहेगा।
 इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि सीसी पेवमेंट लगाने के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने लिए झरेड़ी-सनाही-तेलकड़, भरयाल, हरमसंदा, जोल सप्पड़ सड़क पर वाहनों की आवाजाही 30 सितंबर तक बंद की जा रही है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक कांगू-रंगस सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments