ऊना, 14 सितम्बर। भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सिविल, मकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, अकाउंट्स, सेल्स, सिक्योरिटी, आईटीआई मकैनिकल, कम्पयूटर आॅपरेटर व आॅटो इलेक्ट्रिशियन के 30 पद भरे जाएंगे। इसके लिए इंटरव्यू 17 सितम्बर को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 18 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता सिविल, मकैनिकल, इलेक्ट्रिकल में डिग्री, डिप्लोमा, आईटीआई, 10वीं, 12वीं व स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष और वेतन कम्पनी द्वारा निर्धारित नियमों के अुनसार दिया जाएगा।अक्षय शर्मा ने कहा कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 90417-60870 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

0 Comments