Ticker

6/recent/ticker-posts

29 सितम्बर को साईगलू क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित



मंडी, 28 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा 29 सितम्बर, 2026 को 132/66/33/11 केवी सब-स्टेशन बिजनी में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके कारण बिजनी से विद्युत उप-मंडल साईगलू को आने वाली 33 केवी, एटी लाइन, 33/22 केवी सब-स्टेशन साईगलू तथा इसके अंतर्गत आने वाले 22 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 
इस कारण 33/22 केवी सब-स्टेशन साईगलू के अंतर्गत आने वाले सदोह, बरयारा, डोलरा बल्ह, बीर, लाग, भलेड, तरनोह, घेरू, भरगांव, लुहारड़, कोट, डवाहण, तरयासल, माहन, कून, कड़कोह, लागधार, सताहन, खलाणू, बरनोटा, कोटली, सूुराड़ी, सैण, सलेतर, हार्ट, साईगलू, सदयाणा, सतोहल, गोखड़ा, बटाहर, बतौर, सेहली तथा साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता साईगलू विनीत कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि आवश्यक मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें। परिस्थितियों के अनुसार मरम्मत कार्य निर्धारित समय से पहले भी पूरा हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments