Ticker

6/recent/ticker-posts

23 सितंबर को पड्डल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी



मंडी, 21 सितंबर। सहायक अधिशासी अभियंता, मंडी विद्युत उप-मंडल – 1 . नरेश ठाकुर ने सूचित किया है कि 11 के.वी. पड्डल फीडर पर एल.डब्ल्यू.एस.एस. लोअर पड्डल में नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना तथा 11 के.वी. पड्डल फीडर की री-कंडक्टरिंग का आवश्यक कार्य 23 सितंबर, 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि ऐसे में 23 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक शटडाउन के कारण 11 के.वी. पड्डल फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों गुरुद्वारा, गुरुद्वारा मोहल्ला, लोअर भ्यूली, विपाशा सदन, खंड विकास कार्यालय, जे.एस.वी. पंप हाउस पड्डल, लोअर पड्डल तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, 11 के.वी. पड्डल फीडर की री-कंडक्टरिंग का कार्य आगामी कुछ दिनों तक चरणबद्ध रूप से किया जाएगा, जिसके कारण लोअर भ्यूली क्षेत्र के कुछ भागों में भी बीच-बीच में विद्युत आपूर्ति बाधित/प्रभावित हो सकती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से कार्य अवधि के दौरान सहयोग का अनुरोध किया है।


Post a Comment

0 Comments