Ticker

6/recent/ticker-posts

12 सितम्बर को गांधीनगर में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित



विद्युत उपमंडल न० 1 के सहायक अभियंता ई. अक्षय सूद ने बताया कि 11 केवी गांधीनगर फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य के चलते 12 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान टीवी टावर, चुंगी शास्त्री नगर, अप्पर बदाह, लोअर बदाह आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि मुरम्मत कार्य के दौरान विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से सांय 6 बजे होने तक बंद रहेगी। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान विभाग के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments