Ticker

6/recent/ticker-posts

सर्विस स्टूवर्ड और किचन हेल्पर के 1200 पदों के लिए साक्षात्कार 23 सितंबर से शुरू



धर्मशाला, 19 सितंबर: बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड में पुरूषों व महिलाओं के लिए सर्विस स्टूवर्ड और किचन हेल्पर के 1200 पद भरे जाने हैं, जिसके लिए साक्षात्कार 23 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय, नगरोटा बगवां, 24 सितंबर को कांगड़ा और 25 सितंबर को देहरा में प्रातः 11 बजे से लिए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी, कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि 18 से 30 वर्ष की आयु के बीच दसवीं उत्तीर्ण व इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी इन पदो के लिए पात्र होंगे, जिन्हें 11000 से 14000 रूपये प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र साथ लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in  पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लॉगिंग के माध्यम से आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नं-8810637785 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments