मंडी, 19 अगस्त। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत मंडी जिला के विभिन्न स्थानों में उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जानी हैं।
जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार यह दुकानें विकास खंड करसोग के गांव काओ (वार्ड नं.-01) ग्राम पंचायत काओ, विकास खण्ड सुन्दरनगर के गांव जनील (वार्ड नं.-05) ग्राम पंचायत जरल तथा गांव बलग (वार्ड नं.-03) ग्राम पंचायत बलग में, विकास खण्ड बालीचौकी के गांव खणी (वार्ड न0-03) ग्राम पंचायत खणी तथा विकास खण्ड द्रंग के गांव लोहड़ा (वार्ड न०-01) ग्राम पंचायत भडवाहण में खोली जानी हैं।
इच्छुक व्यक्ति/संस्थाएं 19 अगस्त, 2026 से 08 सितंबर, 2026 तक निर्धारित प्रपत्र पर आवश्यक दस्तावेजों सहित https://emerginghimachal.hp.gov.in साईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अवधि के पश्चात कोई भी आवेदन या दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मंडी के कार्यालय दूरभाष संख्या 01905-222197 पर किसी भी कार्य दिवस पर सम्पर्क किया जा सकता है।

0 Comments