Ticker

6/recent/ticker-posts

30 अगस्त कचहरी और एजुकेशन फीडर में बिजली बंद



धर्मशाला, 29 अगस्त: विद्युत उप-मण्डल नं-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने जानकारी देते हुए बताया है कि कचैहरी और एजुकेशन फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र आईपीएच काॅम्प्लेक्स, यात्रि निवास, जोनल एवं आयुर्वेदिक अस्पताल, जुडिशल काॅम्प्लेक्स, टेलीफोन एक्सचेंज, सीई आॅफिस पीडब्ल्यूडी, एसपी आॅफिस, कचैहरी अड्डा, डीसी आॅफिस, मिनी सचिवालय, केसीसीबी, पुलिस लाइन, पीडब्ल्यूडी वर्कशाॅप चरान खड्ड, एक जोत काॅलोनी, सरस्वती नगर, सिविल बाजार, सिविल लाइन, डिपो बाजार, हाउसिंग काॅलोनी का कुछ हिस्सा, गोरखा काॅलोनी, हाउसिंग काॅलोनी, आकाशवाणी, राजकीय महाविद्यालय परिसर, स्टेडियम, जवाहर नगर, माइक्रोवेव, टी-एस्टेट नरघोटा, मान फिलिंग स्टेशन, एजुकेशन बोर्ड, टेलीफोन एक्सचेंज एरिया में 30 अगस्त दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

Post a Comment

0 Comments