धर्मशाला, 21 अगस्त: विद्युत उप-मण्डल धर्मशाला नम्बर एक के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के चलते 22 अगस्त को डिपो बाजार, अप्पर डिपो बाजार के आसपास के क्षेत्रों में और 23 अगस्त को सिविल बाजार के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

0 Comments