मंडी, 03 अगस्त। बाल विकास परियोजना, मण्डी सदर के उप-मण्डल बालीचौकी के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 05 अगस्त, 2026 को आयोजित किए जाएंगे।
एक विभागीय प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पहले इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 जुलाई, 2026 को निर्धारित किए गए थे, जिन्हें प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया था।
अब इन रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि पुनः निर्धारित करते हुए सभी पात्र आवेदकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने मूल दस्तावेजों सहित 05 अगस्त, 2026 को प्रातः 11:00 बजे उप-मण्डलाधिकारी (ना०), बालीचौकी के कार्यालय में साक्षात्कार के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

0 Comments