Ticker

6/recent/ticker-posts

9 जुलाई को द्रग-धनोग क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित* *9 जुलाई को द्रग-धनोग क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित



मंडी, 07 जुलाई 2026।

11 केवी उच्च ताप विद्युत लाइन द्रग-धनोग की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 9 जुलाई 2026 (वीरवार) को 11 केवी द्रग-धनोग फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों बिजनी, मैगल, टांडू, पाखरी, गलूधार, नेरी, रुंघ, धनोग, टादी, बक्साघराट, खुईधार तथा चनालदी में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक बाधित रहेगी।
यह जानकारी सहायक अभियंता होशियार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा है। यदि मौसम खराब रहता है तो मरम्मत कार्य स्थगित कर अगले दिन किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments