धर्मशाला, 04 जुलाई: विद्युत उप मंडल धर्मशाला नम्बर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने जानकारी देते हुए बताया है कि 06 जुलाई सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चड़ी रोड, कैंट रोड, खनियारा रोड, संगम पार्क, कोतवाली बाज़ार और मैकलोडगंज बायपास रोड में आरएमयू इंस्टाॅलेशन के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

0 Comments