Ticker

6/recent/ticker-posts

4 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी



मंडी, 3 जुलाई।  सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल साईगलू ई. विनीत कुमार ने बताया कि 22केवी कोटली, बीर, तल्याहड़ तथा रंधाड़ा फीडर के अंतर्गत कोटली, धनयारा, सुराड़ी, डंढाल, लागधार, कड़कोह, भरगांव, माहन, कोट, द्रुबल, डवाहण, कसाण, साईगलू, साई, सेहली, सदयाणा, गोखड़ा, बग्गी, नागण-बटाहर, बीर, सदोह, तरनोह, धन्यारी, बरयारा, रंधाड़ा, लुहारडी, गजनोहा, बनायट, तांदी, बटाहण, पतरौण, बैहल पैड़ी, सैणी मोहरी, जनेड, देवधार, तल्याहड़, पधियूं, मराथू तथा आसपास के क्षेत्र में 4 जुलाई को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दिन विद्युत विभाग 33/22 केवी उप-केंद्र साईगलू में आवश्यक मरम्मत तथा पुनर्गठन का कार्य करेगा। मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments