एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए पात्र व्यक्ति, संस्थाएं और संस्थान 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड्स.जीओवी.इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत जानकारी इसी पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की वेबसाइट डीईपीडब्ल्यूडी.जीओवी.इन पर भी राष्ट्रीय पुरस्कारों संबंधी दिशा-निर्देश अपलोड किए गए हैं।
एडीसी ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सराहनीय कार्य करने वाले पात्र लोगों, संस्थाओं, संस्थानों एवं संगठनों से राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

0 Comments