हमीरपुर 27 जून। सीटी ग्रुप द्वारा शनिवार को यहां बहुतकनीकी महाविद्यालय के परिसर में आयोजित 'हिमपुन-5.0' (हिमाचल और पंजाब) मैगा जॉब फेयर में कुल 1148 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। इनमें से 450 युवाओं का चयन कर लिया गया। इन युवाओं को मौके पर ही संबंधित कंपनियों ने ऑफर लैटर प्रदान किए।
इस रोजगार मेले में फ्लिपकार्ट, एक्सिस बैंक, विवो मोबाइल्स, पेटीएम, एयरटेल, हैवेल्स इंडिया, मुथूट फाइनेंस, बजाज ऑटो और स्विगी जैसी कुल 32 नामी कंपनियों ने साक्षात्कार लिए।

0 Comments