चम्बा (पांगी), 12 मई
जिला चंबा का जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत ग्राम पंचायत सेचू का वार्ड चस्क भटोरी पांगी घाटी का ही नहीं बल्कि जिला चम्बा का सबसे ऊंचाई वाला मतदान केंद्र है। यह मतदान केंद्र समुद्र तल से लगभग 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
इस मतदान केंद्र पर लगभग 19 परिवारों के 98 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 57 पुरुष और 41 महिला मतदाता शामिल हैं।
चस्क भटोरी मतदान केंद्र पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित है। किलाड़ से चस्क तक बस द्वारा पहुंचा जा सकता है, जबकि चस्क से भटोरी तक लगभग 6 किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ती है।
अत्यधिक ऊंचाई और खराब मौसम के कारण यहां कभी भी बर्फबारी शुरू हो सकती है। इसके बावजूद चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी और स्थानीय लोग लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

0 Comments