कुल्लू 23,अप्रैल -2026
पर्यावरण कानूनों के प्रवर्तन की जांच तथा माननीय राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेशों की अनुपालना में जिला पर्यावरण योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला पर्यावरण समिति की बैठक गुरुवार को उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय हॉल में संपन्न हुई ।
उपायुक्त ने रांगड़ी में लीगेसी वेस्ट के रिसाव का नियंत्रण करने के लिए समुचित प्रयास करने के निर्देश दिए तथा रांगड़ी में कम्पोस्टिंग सुविधा सृजित करने के लिए योजना को तेजी से आमली जामा पहनाने के निर्देश दिए तथा दुर्गंध के प्रभाव को कम करने के लिए इस परिसर में मियाबा पौधे सहित सुगन्धित पौधे के रोपण की भी बात कही। उन्होंने नगर परिषद् कुल्लू के अधिकारीयों को पिरडी में लीगेसी वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए भी वेस्ट कि मात्र , घनत्व इत्यादी री-असेस करवाकर टेंडर के लिए निदेशक शहरी विकास को मजूरी के लिए प्रेषित करने के निर्देश दिए ।
बैठक में जिला की कांडीधार, धाऊगी सहित अन्य सभी क्षेत्रों कि एमआरएफ साइट की स्थिति एवं प्रगति पर भी चर्चा की गई । उन्होंने सभी शहरी निकायों तथा बीडीओ को प्रत्येक साईट की आर्थिक संभाव्यता तथा परिचालन लागत इत्यादि का अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि आगे प्रक्रिया को सही तरीके से अमली जामा पहनाया जा सके। उन्होंने कहा कि अपशिष्ट पदार्थ के स्रोत पर ही पृथक्करण करने हेतु उचित कदम उठाएं तथा उन सभी जगह को, जहां लोग कूड़ा फेंकते हैं, स्वच्छ रखने के लिए प्रयास करें साथ ही ग्राम पंचायतों द्वारा इसके लिए नियम बनाने के लिए भी प्रेरित करें। जहां आवश्यक हो अहवेलना करने वालों के चालान करें ताकि लोग खुले में कूड़ा फेंकने की आदत को रोक सकें।
उन्होंने सभी हितधारकों को ठोस अपशिष्ट का शत- प्रतिशत एकत्रीकरण, घर -घर कूड़ा एकत्रीकरण के लिए प्रबंध करने व ठोस अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन के लिए निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण व शहरी निकाय स्वच्छता, गीला व सूखा कूड़ा का सही निष्पादन करना सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में यहां साफ़ सुथरे पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिल सके।
उन्होंने घरेलू एवं खतरनाक अपशिष्ट पदार्थ के निष्पादन के लिए भी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। नगर परिषद द्वारा जानकारी दी गई कि नगर परिषद के अंतर्गत इस प्रकार के अपशिष्ट को एकत्रित करने के लिए तीन स्थान निर्धारित किए गए हैं। जहां इसका एकत्रीकरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिला में 68 इकाइयों को अधिक अपशिष्ट पदार्थ जनक के रूप में चिन्हित किया गया है। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट की कलेक्शन के लिए भी सभी नगर पंचायत में एक-एक दिन तय किए जाएं तथा लोगों को इस संबंध में जानकारी दी जाए ताकि वह निर्धारित दिन में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को निर्धारित स्थान पर पहुंच सकें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर सख्ती से पाबंदी लगाने के लिए चालान करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने लोगों द्वारा कूड़े की डंपिंग किए जाने वाले सभी स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने तथा उल्लंघना करने वालों पर जुर्माना करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी ऐसे हॉटस्पॉट की पहले सफाई सुनिश्चित करें तथा उसके उपरांत लोगों को जागरूक करें की इन स्थानों पर पुन कूड़ा न फेंका जाए। उन्होंने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट मनाली, लंका बेकार, भूतनाथ का ग्रेडेशन किया गया है।
बैठक में अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार, उपमंडल अधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर, उपमंडल अधिकारी मनाली गुंजीत चीमा, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुनील शर्मा , सभी खंड विकास अधिकारी, नगर परिषद कुल्लू और मनाली, नगर पंचायत, भुंतर और बंजार, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, पशुपालन, जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।
0 Comments