उपायुक्त किन्नौर ने टी.बी उन्मूलन के लिए सामुदायिक भागीदारी पर दिया बल
24 मार्च, 2026
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ के सम्मेलन कक्ष में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार टी.बी उन्मूलन के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इस कड़ी के तहत संवेदनशील वर्गों में लगातार जांच की जा रही है तथा इस बीमारी के संदर्भ में जागरूकता अभियान दुर्गम क्षेत्रों में चलाए जा रहे हैं ताकि समाज इस बीमारी से ग्रस्त लोगों को सामाजिक कलंक की दृष्टि से न देखें तथा प्रदेश सरकार की निःशुल्क दवाइयों से अपना उपचार करवाएं और समाज की मुख्य धारा में पुनः अपन जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि टी.बी की बीमारी के लक्षणों पर समीप के स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क जांच करवाएं और टी.बी मुक्त किन्नौर के लिए सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर बल दिया जिससे पंचायत स्तर पर व्यापक जागरूकता तथा आशा वर्कर व स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान की सराहना की जिनके माध्यम से ज़मीनी स्तर पर लक्षित वर्ग को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
उपायुक्त किन्नौर ने इस अवसर पर रिकांग पिओ के विभिन्न निजी एवं सरकारी स्कूलों के बच्चों द्वारा नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया जिसका थीम टी.बी मुक्त किन्नौर था के प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया तथा युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे इस बीमारी के प्रति अपने क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को जागरूक करें ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. राकेश नेगी ने मुख्य अतिथि के समक्ष टी.बी उन्मूलन के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी तथा स्थानीय पंचायत जन प्रतिनिधियों की सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस नेगी को तीसरी बार टी.बी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुधीर नेगी, चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अविनाश नेगी व डॉ. स्वाति नेगी सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

0 Comments