Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला स्तर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ – आगामी जनगणना 2027 की तैयारियाँ प्रारंभ



कुल्लू, 9 मार्च। जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के अंतर्गत जिला एवं चार्ज अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बचत भवन, कुल्लू में आरंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश से आए प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ एडीसी कुल्लू की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में आगामी जनगणना 2027 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जो प्रशासनिक एवं विकासात्मक योजना निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। एडीसी कुल्लू ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इस प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लें ताकि जनगणना 2027 कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।इस अवसर पर डीआरओ, सभी उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) एवं संबंधित चार्ज अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें जनगणना कार्य की प्रक्रियाओं, मोबाइल ऐप के उपयोग तथा फील्ड संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments