धर्मशाला, 07 मार्च: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर केवल पुरुष के 180 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं तथा इसके ऊपर रखी गई है, आयु 19 से 40 वर्ष रखी गई है। आवेदक को कम्पनी द्वारा 17 से 23 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 09 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय, नूरपुर में, 10 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय फतेहपुर में, 11 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय नगरोटा में, 12 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय क़स्बा कोटला में, 13 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय बडोह में, 16 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय देहरा में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। विभागीय साईट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल 8558062252 पर संपर्क कर सकते हैं।
0 Comments