लेडी गवर्नर एवं राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष जानकी शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को सुदृढ़ करने तथा लोगों में भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का प्रत्येक राज्य अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान रखता है। इस विविधता में एकता के दर्शन होते हैं। यह देश की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और जीवन-शैलियों से परिचय आपसी समझ को बढ़ाता है और राज्यों के बीच संबंधों को मजबूत करता है।
अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों ने राज्यपाल के साथ अपने अनुभव साझा किए और आत्मीय आतिथ्य सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया।
0 Comments