Ticker

6/recent/ticker-posts

सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर द्वारा भर्ती की अधिसूचना जारी


 उमीदवार 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट पर करें ऑनलाइन पंजीकरण

चम्बा, 13 फरवरी

भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती वर्ष 2027 के लिए अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट डब्लयुडब्लयुडब्लयु.जोइनईडियनआर्मी.एनआईसी.इन (www.joinindianarmy.nic.in) पर जारी कर दी गई है। यह अधिसूचना अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/एस के टी, अग्निवीर ट्रेड् मैन (दसवीं पास), अग्निवीर ट्रेड् मैन (आठवीं पास) तथा अग्निवीर वुमन एम पी के पदों के लिए जारी की गई है।
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर की ईमेल आईडी एआरओपालमपुर @जीमेल.कॉम (aropalampur@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया गया है कि पंजीकरण के लिए ईमेल आईडी और आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है।

Post a Comment

0 Comments