स्टेडियम तीसा और इंडोर स्टेडियम सलूणी की रखेंगे आधारशिला
चंबा, 23 फरवरी
संसदीय और अल्पसंख्यक मामलें मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी से 1 मार्च तक दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने केंद्रीय मंत्री के प्रवास की जानकारी देते हुए बताया कि अल्पसंख्यक मामलें मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी को 11 बजे विश्राम गृह ढूंडियारा बांग्ला पहुंचेंगे और इसके उपरांत 11:30 बजे वहाँ से चंबा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस चंबा में रहेगा।
उन्होंने बताया कि 1 मार्च को प्रातः 11 बजे केंद्रीय मंत्री भंजराडू में आईटीआई भवन भंजराडू तथा स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) तीसा का शिलान्यास करेंगे।
उन्होंने बताया कि 2:30 बजे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सलूणी में इनडोर स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) की आधारशिला रखेंगे। केंद्रीय मंत्री 3:30 बजे नूरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

0 Comments