Ticker

6/recent/ticker-posts

25 फरवरी को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति



कुल्लू, 23 फरवरी : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उप-मंडल नं.-2, कुल्लू के सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि 11 के.वी. उच्च ताप लाइन बबेली एवं 11 के.वी. उच्च ताप लाइन सेउबाग की तारों को केबल में परिवर्तित किए जाने का कार्य प्रस्तावित है। 
    यह कार्य शनि मंदिर के समीप किया जाना है।
इस कारण दिनांक 25 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बबेली, बाशिंग, बंदरोल, जिंदौड़, नांगबाग, शांगरीबाग, जुआनी रोपा, चौकी डोभी, नेओली, थरमाण, गाहर, सेउबाग, काईस, राउगी इत्यादि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

Post a Comment

0 Comments