विधायक विवेक शर्मा करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
ऊना, 21 फ़रवरी। विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत बटूही के हनुमान मंदिर परिसर में 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुटलैहड के विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) करेंगे।
विकास खंड अधिकारी ऊना रमनबीर चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से ऊना विकास खंड की ग्राम पंचायतों बदोली, त्युडी, बटूही, लोअर बसाल तथा पनोह के ग्रामीणों की जन-शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जन को प्रशासन से सीधे जोड़ना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
0 Comments